Home News National News Maharastra CM Devendra Fadnavis Visits Brahma Kumaris HQ:

Maharastra CM Devendra Fadnavis Visits Brahma Kumaris HQ:

0 2124
आध्यात्मिक उन्नति से ही सर्वागिण समाज का विकास सम्भव: फडणवीस
समाज के हर वर्ग में हो मूल्यों की पहल

आबू रोड,   आज समाज में गिरते मूल्य आने वाली पीढ़ी और समाज के लिए चिंता का विषय है। परन्तु इसके लिए जरूरी है कि समाज के सभी वर्गों में आध्यात्मिकता और नैतिक मूल्यों को अपनाने का प्रयास किया जाये। उक्त उदगार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र

​फडणवीस  ने व्यक्त किये। वे
​​ब्रह्माकुमारीज संस्था डायमंड हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे।   आगे उन्होंने कहा कि चाहे राजनीतिक क्षेत्र हो या कोई भी वर्ग यदि में उसमें सर्वागिण विकास एवं बेहतर व्यवस्था करनी है तो उसके लिए मानवीय मूल्यों को आत्मसात करने की जरूरत है। ब्रह्माकुमारीज संस्थान पूरे विश्व में जिस तरह मूल्यों के लिए प्रयास कर रहा है वह सराहनीय है। लोग केवल महिलाओं को आगे लाने की बात करते है परन्तु केवल ब्रह्माकुमारीज संस्थान ही ऐसा संस्थान है जिसके शीर्ष पर लेकर नीचे तक महिलायें नेतृत्व कर रही है। इससे बड़ा महिला सशक्तिकरण और कुछ नहीं हो सकता। दादी से मिलने के बाद जो यहॉं उर्जा मिली वह कहीं नहीं मिली। बाहर के संगठनों में केवल वाह्य विकास की बात की जाती है परन्तु इस संस्थान में आंतरिक विकास को बल दिया जाता है।
संस्था प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी ने कहा कि आज महिलाओं और परिवारों की सुरक्षा के पारिवारिक स्तर पर सभी को श्रेष्ठ और मूल्यनिष्ठ सामग्री उपलब्ध करायी जाये। राजयोग ध्यान ही एक ऐसा माध्यम है जिससे जीवन में सुखद एवं शांति की अनुभूति की जा सकती है। संस्था की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी ह्दयमोहिनी ने राजनीति में भी राजयोग ध्यान को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।