Home News National News National Community Radio Award to Radio Madhuban by ​Ministry of I &...

National Community Radio Award to Radio Madhuban by ​Ministry of I & B, Govt. of India at Vigyan Bhawan, Delhi

0 2971
भारत सरकार के सुचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा विज्ञानं भवन नई दिल्ली में मार्च १८ से 20 तारीख तक छठवाँ राष्ट्रिय सामुदायिक रेडियो सम्मेलन का आयोजन किया गया | इसमें पुरे देश भर में के 192 सामुदायिक रेडियो स्टेशनस ने भाग लिया | हर वर्ष ऐसे सम्मेलन में मंत्रालय द्वारा 5 अलग अलग वर्ग में सामुदायिक रेडियो अवार्ड दिए जाते हैं |
 2 3 1                  4
इस सम्मलेन में ब्रह्माकुमारिज द्वारा संचालित सामुदायिक रेडियो स्टेशन रेडियो मधुबन ने जो की पिछले 5 वर्षों से माउंट आबू और उसके आस पास के क्षेत्र में प्रसारित किया जाता है उसे “सामुदायिक भागीदारी” वर्ग में राष्ट्रिय सामुदायिक रेडियो अवार्ड – 2016 प्राप्त किया  | श्री अरुण जेटली जी, सुचना प्रसारण मंत्री, भारत सरकारएवं सुचना प्रसारण राज्य मंत्री, श्रीमान राज्य वर्धन सिंह राठोर ने विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में रेडियो मधुबन के स्टेशन हेड बी.के यशवंत भाई को यह अवार्ड प्रदान किया |
यह अवार्ड रेडियो मधुबन द्वारा बनाये गए कार्यक्रम “हमारी सरकार हमारे अधिकार” कार्यक्रम को दिया गया | यह कार्यक्रम माउंट आबू और उसके आस पास रहने वाले आदिवासी समुदाय के लिए बनाया गया था | इस कार्यक्रम में 14 एपिसोड बनाये गए जिसमें अदिवासीयों के लिए सरकार द्वारा बनाया गया “पेसा कानून” के बारे में जागरूकता फैलाई गई, साथ साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारीयों के साथ मिलकर ग्रामसभाएं आयोजित की गई जिसमे अधिकारीयों ने लोगों की बात सुनकर उन्हें समाधान दिया | अधिकारीयों ने रेडियो स्टेशन पर आकर भी फ़ोन इन कार्यक्रम में श्रोताओं को इस कानून के बारे में जानकारियां दी | इन सभी प्रयासों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस जागरूकता कार्यक्रम में जोड़ा पाने हेतु यह अवार्ड दिया गया |