Home News National News ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित,

ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित,

0 1735

ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित, नशा छोड़ने पर दिया जोर

आबू रोड: ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से शांतिवन में श्रमिकों और जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए गए। इसके साथ ही उन्हें नशे के नुकसान के बारे में बताकर इस बात पर जोर दिया गया कि वे परिवार समाज की भलाई के साथ ही स्वयं के हित में भी नशा छोड़ दें। shantivan shantivan3 shantivan4

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी ने कहा कि जितना पैसा हम नशे के लिए लगाते है यदि उतना हम अपने परिवार और बच्चों के लिए खर्च करें तो उससे उन्हें उचित शिक्षा और दूसरी व्यवस्था की जा सकती है। क्योंकि नशे से जहां कई तरह की बीमारियां पैदा हो रही है। वहीं परिवार और समाज भी प्रभावित हो रहा है। परमात्मा ने यह शरीर मंदिर की भांति दिया है। इसलिए इसे व्यसनों और बुराइयों से दूर रखने का प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर ज्ञानामृत पत्रिका के प्रधान संपादक बीके आत्म प्रकाश ने कहा कि हमारा जीवन हमेशा अच्छे कार्यों के लिए होना चाहिए। इससे ही जीवन में तरक्की होती है। व्यसनों से मनुष्य का मन दूषित हो जाता है। इससे समाज में अपराध और हिंसा की आये दिन घटनाएं सुनने को मिलती है। इसलिए इससे समाप्त करनी चाहिए।

महिला प्रभाग की मुख्यालय संयोजिका बीके डॉ. सविता ने महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपने घर और परिवार को ऐसे बनाएं। जिससे हर बच्चा अपने माता पिता से सीख लेकर श्रेष्ठ बनें।