Home News National News ब्रह्माकुमरिज को मिला बेस्ट वाटर मैनेजमेंट प्रैक्टिसेस अवार्ड

ब्रह्माकुमरिज को मिला बेस्ट वाटर मैनेजमेंट प्रैक्टिसेस अवार्ड

0 3685

वर्ल्ड सी.एस.आर कांग्रेस की और से आयोजित World Water Leadership Congress में ब्रह्माकुमरिज को मिला बेस्ट वाटर मैनेजमेंट प्रैक्टिसेस अवार्ड

मुंबई के ताज लेंड एंड्स (TAJ LANDS END) में वर्ल्ड सी.एस.आर कांग्रेस की और से आयोजित कार्यक्रम World Water Leadership Congress में पुरे विश्व से आये हुए महानुभावों के बीच 18 फरवरी 2016 को ब्रह्माकुमरिज सस्टेनेबिलिटी टीम को बेस्ट वाटर मैनेजमेंट प्रैक्टिसेस अवार्ड प्राप्त हुआ | सी.एस.आर एवं सतत विकास टीम से यशवंत भाई एवं जल बिभाग प्रमुख शम्भू भाई जी ने यह अवार्ड अफगानिस्तान की भूतपूर्व महिला मंत्री श्रीमती मशुदा जलाल से प्राप्त किया | इस कार्यक्रम पुरे विश्व में जल और उस से सम्बंधित क्षेत्र उल्लेखनीय काम करने वाली सस्थाओं को अवार्ड और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया | ब्रह्मकुमारिज को एक गैर सरकारी संस्था द्वारा जल संकलन, संचय और संरक्षण पर किया गए बहु आयामी कार्यों के आधार पर यह सम्मान प्राप्त हुआ |

World Water Leadership Congress ने इस अवसर पर जल और उसके संरक्षण के लिए काम करने वाले विश्व की 50 उल्लेखनीय संस्थाओं और व्यक्तियों की सूचि प्रकाशित की, जिसमें ब्रह्माकुमरिज को दो बार लगातार जल सम्बंधित अवार्ड प्राप्त करने पर इस सूची में सम्मिलित किया गया | इस सूची में स्थान पाने पर ब्रह्माकुमारिज सी.एस.आर एवं सतत विकास टीम के यशवंत भाई को साउथ ऑस्ट्रेलिया सरकार की जल विभाग की स्ट्रेटेजीक एडवाइजर श्रीमती होन कारलेने मायवल्ड ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया |

1

3

2

4