Home News National News आबूरोड – शान्तिवन में मेडिकल विंग कोन्फेरेंस को राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री...

आबूरोड – शान्तिवन में मेडिकल विंग कोन्फेरेंस को राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री ने किया संबोधित

0 2949
शान्त मन से हो सकता  बड़ी बीमारियों का इलाज-राठौड़
देश-विदेश से जुटे हजारों चिकित्सकों को स्वास्थ्य मंत्री का सम्बोधन
 
आबूरोड, 23जनवरी,निसं। शान्त मन से जो विचार किये जाते है उनसे बड़ी से बड़ी बिमारियों का ईलाज सहज हो जाता है। शान्त मन ही शक्तिशाली होता है अैार यही कारण है कि जो कार्य आज बड़े से बड़े डॉक्टर नहीं कर सकते वो आध्यात्मिक शक्ति से परिपूर्ण मन कर देता है। उक्त विचार व्यक्त किये राजस्थान सरकार के स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौर ने। वे ब्रह्माकुमारीज संस्था के शान्तिवन परिसर में आयोजित 32वें माईन्ड बॉडी मेडीसीन कार्यक्रम में देश-विदेश से आये हजारों डॉक्टरों को सम्बोधित कर रहे थे। 
उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों की अनेक रिसर्च बताती है कि शरीर की कई बिमारियों की वजह केवल हमारे मन के ही नकारात्मक और तनावपूर्ण विचार ही होते है। अत: अगर शान्त मन से निर्मल विचार लाना मानव सीख जाये तो बहुत सी बिमारियाँ तो जड़ से ही खत्म हो जायेगी। आज राजस्थान में इस संस्था का होना हमारे लिये सौभाग्य पूर्ण है क्योंकि यहाँ जो राजयोग का प्रशिक्षण दिया जाता है वह एक तरह से मानव को सम्पूर्ण निरोगता प्रदान करता है।
 
इस अवसर पर संस्था की मुख्य प्रशासिका दादी जानकी तथा संयुक्त मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी  ने कहा कि इन्सान ने अपने विचारों को जितना अपने में सीमित कर दिया है उतनी ही उसकी जिन्दगी भी सीमित होती जा रही है। यहीं कारण है कि आज सब तरह के सुविधायें होते भी मानव अपना स्वास्थ्य ठीक रखने में सक्षम नहीं है। अत: हमें चाहिये कि हम अपने आप में सीमित ना रहकर दूसरों के काम आये और खुशनुमा जिन्दगी जियें क्योंकि खुशी से बड़ी कोई दवा दुनिया में है ही नहीं। संस्था प्रमुख दादी जानकी ने शॉल ओढ़ाकार सम्मानित किया। 
 
कार्यक्रम में प्रख्यात वक्ता बीके शिवानी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज डॉक्टरर्स को चाहिये कि वे शरीर के स्वास्थ्य के साथ-साथ मन को स्वस्थ रखने की विधि सीखे जिससे कि पेशेन्ट जल्दी से जल्दी अपना स्वास्थ्य पा सकें। 
1 2 3
4 5 6