Home News National News केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजु ने ज्ञान सरोवर में

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजु ने ज्ञान सरोवर में

0 2751

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजु ने ज्ञान सरोवर में सुरक्षा प्रभाग के सम्मलेन का उद्घाटन किया

सशस्त्र बल के जवानों के लिए तनावमुक्त कार्यक्रम में बोले केन्द्रिय गृहराज्यमंत्री

1                         2

माउण्ट आबू। १८ अपे्रल। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजु ने कहा कि जम्मू कश्मीर के हालात पर बोलते हुए कहा कि कोई भी यदि कानून का उल्लंघन करता है। उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। भारत की धरती पर पाकिस्तान का झंडा लेकर प्रदर्शन करना सरासर कानून का उल्लंघन है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। वे शनिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ज्ञान सरोवर अकादमी परिसर में राज्य पुलिस और सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए आयोजित प्रेरणादायक नेतृत्व वार्ता समारोह को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक की प्रतिष्ठा की रक्षा करना ही सुरक्षा बलों की प्राथमिकता है। अध्यात्मिकता के जरिए मानसिक रूप से कार्य करने की क्षमता बढ़ती है। जिससे विपरीत परिस्थितियों में भी लंबे समय तक कोई भी कार्य सुचारू रूप से करना संभव है। जनता को सेना के जवानों की परिस्थितियों को समझना चाहिए। जो विभिन्न त्यौहारों पर अपने परिवार से दूर रहकर भी जनता की सुरक्षा को शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में तत्पर रहते हैं। राजयोग से मन की  अध्यात्मिक ऊर्जा जागृत होने से कार्य करने की क्षमता व आपसी सौहार्द की भावनाओं को बल मिलता है।

ब्रह्माकुमारी संगठन की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी ने कहा कि स्वयं को बुराईयों से सुरक्षित रखने की सबसे बड़ी चुनौती से निपटने को अध्यात्म की गहराई में जाना अनिवार्य है। जब तक स्वयं को मन से सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित नहीं किया जाता तब तक बाहरी सुरक्षा की सफलता में भी कठिनतम चुनौतियों का सामना करने को विवश होना पड़ता है।

गुजरात सरकार की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीमती मीरा रामनिवास
ने कहा कि अध्यात्ममय अंतप्रेरणा से बड़े-बड़े कार्य भी सहज हो जाते हैं। कोई व्यक्ति स्वंय में सर्वगुण संपन्न नहीं हो सकता इसीलिए वही व्यक्ति अपने क्षेत्र में कुशलतापूर्वक सफलता की सभी बुलन्दियों को पार कर पाता है जो स्वंय को हर परिस्थिति मे जिज्ञासु की भूमिका में स्थापित करने का अभयस्त हो।

सुरक्षा प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजिका राजयोगिनी बी. के. शुक्ला बहन ने कहा कि  शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुचारू बनाये जाने के अहम दायित्व को निभाने के लिए धैर्य, साहस व कुशलतापूर्वक निर्वहन करने की जरूरत होती है।

प्रभाग अध्यक्ष अशोक गाबा ने कहा कि संस्कृति, सभ्यता व उनकी परंपराओं का पूर्ण रूप से आदर करते हुए कानून के दायरे में रहकर अपनी तैनाती के  उदेश्य के साथ सुरक्षा कर्तव्यों का निर्वहन कर देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने में मनोबल की अहम जरूरत होती है। जिसके लिए राजयोग का अभ्यास हर परिस्थिति में मन को सशक्त बनाए रखने में सक्षम है। कर्नल बी.सी. सती, कर्नल शिव सिंह ने भी जीवनशैली में अध्यात्म के विभिन्न बिदुंओं का सहज रूप से समावेश करने पर प्रकाश डाला।

इससे पूर्व केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजु के माउट आबू पहुंचने पर पोलोग्राउंड स्थित हेलीपैड पर केरिपुबल निदेशक पुलिस महानिरीक्षक बी.एस. चौहान, उपखंड अधिकारी एच. गुईटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निर्मला विश्नोई, पुलिस उपअधीक्षक प्रीति कंकाणी, पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर, कर्नल बीसी सती, बी. के. अशोक गाबा, बी. के. धर्मपाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों व नागरिकों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। जहां से वे सीधे ही ब्रह्माकुमारी संगठन के ज्ञानसरोवर अकादमी परिसर में पहुंचे। जहां कर्नल जितेंद्र ङ्क्षसह, राजयोगिनी बी. के. शुक्ला बहन, संस्थान के वरिष्ठ सदस्यों ने उनका स्वागत किया। पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।