Home News National News नवरात्री के पर्व पर आबू रोड में चैतन्य देवियों की झांकी

नवरात्री के पर्व पर आबू रोड में चैतन्य देवियों की झांकी

0 5507

आबू रोड: नवरात्री के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान के आबू रोड के रिक्को कालोनी में चैतन्य देवियों की झांकी सजायी गयी। जिसका उद्घाटन संस्था की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी तथा सिरोही जिला प्रमुख बहन पायल परसरामपुरिया ने किया।

झांकी का अवलोकन करने संस्था प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी समेत कई गणमान्य लोग भी पहुंचे ।झांकी में आये विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि जीवन में शक्ति धारण कर बुराईयों का समाप्त करने का प्रयास करना चाहिए। यही नवरात्रि पर्व का संदेश है।

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण है: लाइट एंड साउंड से सजी पहाड़ों पर चैतन्य देवियोंकी झांकी, पहाड़ों से तेज गर्जना के साथ देवीयों का प्रकट होना, महिषासुर का वध, बाल कलाकारों द्वारा आरती,

गोकुल गावँ, श्रीकृष्ण की बाल लीला, कृष्ण-सुदामा संबाद, व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी, शांति अनुभूति कुटीर और आदर्श स्वच्छ गावं।

विजयादशमी तक चलने वाली चैतन्य देवियों की झांकी को देखने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ रहा है।