Home News National News राजयोगिनी दादी जानकी बनी, स्वच्छ भारत मिशन की ब्राण्ड अम्बेसडर

राजयोगिनी दादी जानकी बनी, स्वच्छ भारत मिशन की ब्राण्ड अम्बेसडर

0 3719
राजयोगिनी दादी जानकी बनी, स्वच्छ भारत मिशन की ब्राण्ड अम्बेसडर 
1
 4
2
3

माउंट आबू । अन्तर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की मुख्य प्रशासिका सौ वर्षीय राजयोगिनी दादी जानकी को शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन का ब्राण्ड अम्बेसडर नियुक्त किया है। 
सौ वर्षीय दादी जानकी का आंतरिक और बाहरी स्वच्छता को लेकर भारत सहित पूरे विश्व के 140 देशों में मुहिम चलाती रही है। दादी का मानना है कि बाहरी स्वच्छता के लिए मन की स्वच्छता होना भी जरूरी है। तभी स्वच्छता हमेशा कायम रह सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाये गये इस अभियान में संस्थान ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी निभायी है। दादी ने इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने में दादी ने पूरे देशभर में अपने संस्था के सदस्यों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समय प्रति समय योगदान देती रही है।
    
ब्राण्ड अम्बेसडर बनने के बाद शहरी विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रपति भवन में दस सितम्बर को कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें पूरे भारत के ब्राण्ड अम्बेसडर पहुंचे थे। परन्तु दादी जी विदेश दौरे पर होने के कारण उपस्थित नहीं हो पायी। उनके स्थान पर संस्थान के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय ने भाग लिया था। कार्यक्रम में भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, शहरी विकास मंत्री वैकैय्या नायडू समेत कई लोगों से स्वच्छता के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए चर्चा हुई थी। इस कार्यक्रम के दौरान बीके मृत्युंजय ने मिशन के ब्राण्ड अम्बेसडर अनिल अम्बानी, सचिन तेंदुलकर समेत कई लोगों से मुलाकात भी की थी। 

ब्राण्ड अम्बेसडर बनाये जाने पर संस्था प्रमुख दादी जानकी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिंधिया को धन्यवाद दिया है तथा स्वच्छता के लिए राष्ट्र स्तर पर अभियान चलाने का संकल्प लिया है।