Home Archives 2016 April

Monthly Archives: April 2016

0 2460

अम्बाला कैंट ब्रह्माकुमारिज सेवाकेंद्र तथा जिला बार असोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में विशेष न्यायविदो के लिए प्रेरणादायी सेमिनार “JUSTICE, LOVE & HARMONY ” सफलता पूर्वक आयोजित किया गया|

कार्यक्रम का शुभारम्भ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया|

अम्बाला जिला कोर्ट परिसर में आयोजित इस सेमीनार में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश तथा वर्तमान राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष भ्राता जस्टिस वि. इश्वरैया जी ने मुख्य अतिथि के रूप में अपना वक्तव्य देते हुए सभी न्यायविदो को अपने जीवन में आध्यात्मिकता को अपनाने की सलाह दी| उन्होंने कहा  की न्यायपालिका की दिनचर्या में आध्यात्मिक सोच व् सकारात्मक विचारों का समावेश करके न

​​

केवल प्रभावी न्याय सुनिश्चित किया जा सकता है बल्कि न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं को भी तनावमुक्त कार्यशैली की प्रेरणा मिलेगी| स्वस्थ, समृद्ध और प्रसन्न समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए सकारात्मक सोच आवश्यक है और यह सोच आध्यात्मिकता से ही हासिल की जा सकती है| उन्होंने अपराधमुक्त समाज की स्थापना के लिए हर व्यक्ति की सोच को परिवर्तित करने की दिशा में चल रहे ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्य की भी सराहना की|

जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता ने भी इस संयुक्त उपक्रम की सराहना करते हुए कहा की समय समय पर ऐसे आयोजन करके सकारात्मक सोच से कार्य करने की प्रथा को बढ़ावा दिया जा सकता है|

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित अम्बाला जिला उपयुक्त भ्राता अशोक सांगवान ने कहा की तनावमुक्त जीवन से व्यक्ति की कार्यशैली में सुधर होता है और वह किसी भी कार्य को सरकारी ड्यूटी का बोझ समझने की बजाय जनकल्याण की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित होता है|

कार्यक्रम में पंजाब-हरियाणा बार कौंसिल के चेयरमैन भ्राता रजत गौतम ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए इस प्रकार के सेमिनार हर जिला स्तर पर आयोजित करने के लिए अपना पूरा सहयोग देने का आश्वसन दिया| उन्होंने यह विश्वास जताया  कि ब्रह्मकुमारिज के सहयोग से हम सभी न्यायविद अपने जीवन को सकारात्मक बना सकेंगे|