Home News
news

0 2684

सुखद और सफल यात्रा के लिए मन की स्थिरता जरूरी – पायल

तीन दिवसीय सडक़, स्पीड और आध्यात्मिकता पर सम्मेलन का आगाज

आबू रोड, 26 सितम्बर, निसं। आज यातायात हर किसी की जरूरत हो गयी है। चाहे वह बच्चा स्कूल जाता हो या नौकरी धंधा या कोई भी कार्य। परन्तु थोड़ी सी असावधानी से हम अपने जान को जोखिम में डाल लेते हैं। जल्दीबाजी करने से बचना चाहिए जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उक्त उदगार ब्रह्माकुमारीज संस्था की मुख्य प्रशासिका ने व्यक्त किये। वे ब्रह्माकुमारीज संस्था के शांतिवन में सडक़ सुरक्षा पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्बोधित कर रही थी।

उन्होंने कहा कि मन के संतुलन से हर कार्य में सफलता मिलती है। जब मन शांत होगा तब हमारा हर कार्य पूर्ण रूप से सफल होगा। इसलिए दैनिक दिनचर्या में राजयोग को शामिल करें। तीन दिन तक चले इस सम्मेलन में सब कुछ सीखने को मिलेगा। 

सिरोही जिला प्रमुख पायल परशुराम पुरिया ने कहा कि आज तेजी से समय बदल रहा है। ऐसे में हर तरह के यातायात की बढ़ोत्तरी भी तेजी से हो रही है। परन्तु उससे तेजी से सडक़ दुर्घटनायें हो रही है जो चिंता का विषय है। हमारी थोड़ी सी जल्दबाजी हमारे जान के लिए खतरा हो जाता है। साथ हमारे साथ रहने वाले लोगों का भी जीवन जोखिम में पड़ जाता है। यदि सुखद और सफल यात्रा चाहिए तो उकसे लिए मन की स्थिरता जरूरी है। इसके लिए राजयोग और मेडिटेशन करने की जरूरत है। 

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन को सुरक्षित रखने तथा पूरे परिवार को निश्चित करने के लिए जल्दीबाजी ना करें, यातायात के नियमों का पालन करें। इन प्रयासों से ज्यादा से ज्यादा सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकु श लग सकता है।

गुजरात सरकार के विशेष सचिव तथा टूरिज्म विभाग के प्रबन्ध निदेशक पंकज कुमार ने कहा कि कई बार देखा जाता है कि हम नियमों की अवहेलना करते है और उसका नतीजा हमें ही भुगतना पड़ता है। उन्होंने उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि कई बार देखा गया है कि जब हम यात्रा कर रहे होते है तो हेलमेट का प्रयोग नहीं करते है जबकि साथ में मोटरसाईकिल पर परिवार भी होता है। जैसे ही पुलिस देखते है पत्नी पीछे से हेलमेट लगा देती है। मतलब इसे जिम्मेदारी समझने से इंसान कतराता है।

तमिलनाडू के टूरिज्म कमिश्रर एच एस मीना ने कहा कि टूरिज्म और यातायात एक ही सिक्के के दो पहलू है। यदि हम यातायात को बेहतर बनायेंगे तो उससे टूरिज्म भी बढ़ेगा। इसलिए जितनी सुरक्षित यात्रा होगी उतना ही टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य तथा स्टेलर ग्रीनटेक गुडग़ॉंव के चेयरमैन सुखवीर सिंह ने कहा कि जब हम रेलवे में थे तो राजयोग का प्रशिक्षण लोको पायलटों एवं कई कर्मचारियों को कराया जाता था जिसका सकारात्मक बदलाव देखने को मिला था। इससे व्यापक रूप में करने की जरूरत है।

कार्यक्रम आल इंडिया रेलवे फाउण्डेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा, प्रभाग के अध्यक्ष बीके ओम प्रकाश ने लोगों से आग्रह किया कि वे जीवन को शांत बनाये और यातायात के नियमों का पालन करते हुए यात्रा करें। प्रभाग की नेशनल कोआर्डिनेटर दिव्य प्रभा, ग्राम विकास प्रभाग की अध्यक्षा बीके मोहिनी, बीके कुन्ती, प्रभाग के मुख्यालय संयोजक बीके सुरेश शर्मा सहित कई लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।

1 32 4

0 3698
राजयोगिनी दादी जानकी बनी, स्वच्छ भारत मिशन की ब्राण्ड अम्बेसडर 
1
 4
2
3

माउंट आबू । अन्तर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की मुख्य प्रशासिका सौ वर्षीय राजयोगिनी दादी जानकी को शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन का ब्राण्ड अम्बेसडर नियुक्त किया है। 
सौ वर्षीय दादी जानकी का आंतरिक और बाहरी स्वच्छता को लेकर भारत सहित पूरे विश्व के 140 देशों में मुहिम चलाती रही है। दादी का मानना है कि बाहरी स्वच्छता के लिए मन की स्वच्छता होना भी जरूरी है। तभी स्वच्छता हमेशा कायम रह सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाये गये इस अभियान में संस्थान ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी निभायी है। दादी ने इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने में दादी ने पूरे देशभर में अपने संस्था के सदस्यों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समय प्रति समय योगदान देती रही है।
    
ब्राण्ड अम्बेसडर बनने के बाद शहरी विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रपति भवन में दस सितम्बर को कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें पूरे भारत के ब्राण्ड अम्बेसडर पहुंचे थे। परन्तु दादी जी विदेश दौरे पर होने के कारण उपस्थित नहीं हो पायी। उनके स्थान पर संस्थान के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय ने भाग लिया था। कार्यक्रम में भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, शहरी विकास मंत्री वैकैय्या नायडू समेत कई लोगों से स्वच्छता के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए चर्चा हुई थी। इस कार्यक्रम के दौरान बीके मृत्युंजय ने मिशन के ब्राण्ड अम्बेसडर अनिल अम्बानी, सचिन तेंदुलकर समेत कई लोगों से मुलाकात भी की थी। 

ब्राण्ड अम्बेसडर बनाये जाने पर संस्था प्रमुख दादी जानकी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिंधिया को धन्यवाद दिया है तथा स्वच्छता के लिए राष्ट्र स्तर पर अभियान चलाने का संकल्प लिया है। 

0 3182

1 2 3 5

 

जैविक, यौगिक खेती से सुधरेगा किसानों का जीवन – श्री राधामोहन सिंह 
अखिल भारतीय किसान सशक्तिकरण अभियान का शुभारम्भ हुआ
नई दिल्ली, 13 सितम्बर। भारत एक कृषि प्रधान देश है। भारत की 70 प्रतिशत आबादी आज भी गाँवों में निवास करती है। परन्तु किसानों का सम्पूर्ण स्वास्थ्य और आर्थिक जीवन सुधरे इसके लिए जैविक के साथ यौगिक खेती अनिवार्य है।
       उक्त उदगार केन्द्रीय कृषि मंत्री, राधामोहन सिंह ने व्यक्त किये। वे ब्रह्माकुमारीज संस्थान के ग्राम विकास प्रभाग द्वारा स्वच्छ, स्वर्णिम, सशक्त भारत निर्माण के लिए तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय किसान सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ करते हुए बोल रहे थे।
       उन्होंने कहा कि हमारी कृषि अनुसंधान संस्थाएं लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है। परन्तु ब्रह्माकुमारीज संस्था का गा्रमीण विकास प्रभाग ना केवल सतत् यौगिक कृषि के लिए बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी सदभाव, भाईचारा, सम्मान और समाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और नशामुक्ति के लिए भी कार्य कर रही है जो कि सराहनीय है।
       उन्होंने कहा कि कृषि और कृषकों के समृद्धि के लिए ब्रह्माकुमारी जैसी संस्थाओं का प्रयास सरकार और किसान के लिए लाभप्रद है। इससे जहॉं किसानों को यौगिक कृषि से ज्यादा उत्पादन होगा वहीं उनके स्वास्थ्य और देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी लाभप्रद है। ब्रह्माकुमारीज के ग्राम विकास प्रभाग द्वारा यौगिक खेती के क्षेत्र में किया गया शोध गांवों के विकास में एक नई क्रांति ला सकता है। जो सम्पूर्ण ग्राम विकास के लिए सहायक सिद्ध होगा।
       ब्रह्माकुमारीज संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका दादी हृदयमोहिनी ने कहा कि जब तक हम कृषक और गांवों को सर्व प्रकार की सहयोग जैसे कि भौतिक, तकनीक, नैतिक और आध्यात्मिक सहयोग उपलब्ध नहीं कराएंगे तब तक हम गांव तथा देश के समग्र विकास की कल्पना नहीं कर सकते। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान किसान और गांवों की सर्वांगीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
       गुजरात से पधारी संस्था के ग्राम विकास प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजिका बीके सरला बहन ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण तो यह है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा चलाया गए योग अभियान को ध्यान में रखते हुए राजयोग द्वारा यह यौगिक खेती का विकास किया गया है। इस अभियान को किसानों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए इस अभियान को सारे देश में चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से ग्रामीणों के बीच साक्षरता, साफ-सफाई, स्वास्थ्य, स्वच्छता, समग्र विकास, आत्मनिर्भरता और सतत यौगिक कृषि की जैविक पद्धति को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान 91 यात्राओं के माध्यम से देश के अलग-अलग भागों में स्थित हजारों गांवों में कुल 81900 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
       संस्था के मुख्य प्रवक्ता ब्र0कु0ब्रजमोहन जी ने कहा कि खेती का और जीवन का सिद्धान्त एक ही है जो बोयेगा वो पायेगा, जैसा बोयेगा वैसा पायेगा, जितना बोयेगा वैसा पायेगा अर्थात जैसे कर्म करेगें वैसे फल पायेगें।
       ग्रामीण विकास केंद्रीय राज्यमंत्री श्री सुदर्शन भगत ने अपने संदेश में इस अभियान के सफलता हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा मूल्यनिष्ठ ग्रामीण विकास केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम में तीन हजार से अधिक किसान, कृषि विशेषज्ञ, कृषि प्रशासक एवं सरपंच सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।

0 4475

Sept 9:  Press Meet: On the evening of their arrival, about twenty five media persons from print & air (Radio and Television) took part on a Press Meet and Brahma Bhojan programme.   

 Sept 10: a) A program for B.Ks. around Kathmandu (class and meet) was held at Bhrikuti Mandap Exhibition Hall in which Sister Shivani, including Dr. Banarasi and Dr. Mohit gave inspiring class to about four thousand BKs.

         b)  A cultural and a very impressive talk program themed ‘Peaceful Mind & Blissful Life’ for VIPs was held in the same hall from 2 to 6 pm which was taken part by about three thousand VIPs.   

 Sept 11: a) At National Academy Auditorium a talk program on the theme “Spiritual Metamorphosis: a call of time”for VIPs was held from 9:30 am to 12:30 pm in which fourteen hundred VIPs which included honorable Constituent 

                 Assembly members, bureaucrats which included Secretaries of the Government of Nepal, Doctors, Engineers, Industrialists, Businessmen, Bankers, Authorities of Corporate and public organizations, social workers, teachers, and so on.

              b) Sister Shivani gave a talk on the theme ‘Peaceful Mind Blissful Life’ to a gathering which included ex princess Himani Rajya Laxmi Shah, ex Royal Highness Shova Shahi, ex Royal Highness Prerna and about one hundred and fifty others from Shah  and Rana family with a connection to the Royal Family at 3:30 to 5:30 pm in Ramalaya Resort, Kathmandu. 

             c) A talk on ‘the Balance Sheet of Life’ was delivered by Sister Shivani at Soltie Crown Plaza (a five star hotel) to a gathering of about 100 industrialists, businessmen/women and social workers under the aegis of YPO (Young Presidents Organization).

 Sept 12: a) A team with sister Shivani gave a Godly service courtesy call to Prime minister of Nepal Mr. Sushil Koirala in which Mr. Koiral expressed his hope that the Spiritual Campaign of sister Shivani will be able to arouse spiritual wisdom which will create an  environment of peace, unity and harmony.

            b) Under the aegis of the Embassy of the Republic of India in Nepal a talk program was held in Nepal Bharat Library Hall from 9 to 11 am with a theme ‘the Balance Sheet of Life’ which including other prominent personalities was attended by the Chief Secretary of the Government of Nepal Dr. Somlal Subedi and His Excellency Mr. Ranjit Rae, the Ambassador of India and participated by more than 150 persons.     

            c) A talk program for doctors as organised by GAPAN, a Doctors’ association in Lainchaur Banquet Hall, Kathmandu attended by more than 400 doctors and others from medical field.  

                 In the visit, Sister Shivani and Dr. Mohit were interviewed by Himalayan Television of Nepal. Many also flocked to the main Centre at Thamel, Kathmandu to see and meet sister Shivani.